पलिया: पलिया कस्बे में बड़े मंगल पर मां वैष्णो किराना स्टोर में विशाल भंडारा, हजारों भक्तों ने ग्रहण किया प्रसाद
ज्येष्ठ मास के दूसरे बड़े मंगलवार पर पलिया कस्बे में धार्मिक आस्था और सेवा भाव का अद्भुत संगम देखने को मिला। नगर के प्रमुख व्यापारी एवं समाजसेवी राकेश गर्ग ‘पप्पी द्वारा मां वैष्णो किराना स्टोर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया।