रामानुजगंज: नदी पार बसे परिवारों तक पहुंची राहत, बाहरचूरा में लगाया गया नया हैंडपंप
रामानुजगंज शनिवार ग्राम पंचायत बाहरचूरा के नदी पार पारा में वर्षों से पेयजल संकट झेल रहे ग्रामीणों को अब बड़ी राहत मिल गई है। प्रशासन की तत्परता से यहां नया हैंडपंप स्थापित किया गया, जिससे 8 परिवारों को घर के समीप ही स्वच्छ पेयजल मिलने लगा है। करीब 38 आबादी वाले इस पारा के ग्रामीणों को पहले पानी के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी।