मंदसौर: सत्य, संयम और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी मुनि प्रणम्य सागर महाराज ने
मंदसौर अर्हम् ध्यान योग के प्रणेता मुनि श्री 108 प्रणम्य सागर जी महाराज के चातुर्मास संकल्प पूर्णता के अवसर पर ‘गुरुवर भक्ति श्रृंखला’ का विशेष आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में शालीमार बाग, दिल्ली से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदसौर पहुंचे और गुरुवर के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।