दाउदनगर: महिला महाविद्यालय दाउदनगर के पास स्वीप अभियान के तहत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन, किया गया जागरूक
जिला प्रशासन के स्वीप अभियान के तहत ओबरा विधानसभा क्षेत्र के दाउदनगर शहर के महिला महाविद्यालय दाउदनगर के नजदीक मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन गुरुवार की दोपहर 1:30 बजे किया गया। भारती कला मंच बक्सर के कलाकारों की टीम ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक किया। बताया गया कि मतदान लोकतंत्र का सबसे बड़ा उत्सव है अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें।