वारिसलीगंज: नगर परिषद के माफी गढ़ में आयोजित सम्मान समारोह में सेवानिवृत्त तीन स्वास्थ्यकर्मियों को दी गई भावभीनी विदाई
वारिसलीगंज नगर परिषद के माफी गढ़ स्थित रेफरल अस्पताल के सभागार में सोमवार को आयोजित एक गरिमामय समारोह में एक साथ तीन स्वास्थ्यकर्मियों के सेवानिवृत्त होने पर उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर अस्पताल परिवार ने उनके लंबे, समर्पित एवं उत्कृष्ट सेवा-काल को याद करते हुए सम्मानित किया।