नगरी: नगरी में महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव के उपलक्ष में आयोजित किया गया स्वास्थ्य शिविर
Nagri, Dhamtari | Mar 30, 2026 महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव के पावन अवसर पर भारतीय जैन संघटना नगरी एवं सकल जैन श्री संघ के संयुक्त तत्वाधान में एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ मंगलाचरण पाठ के साथ किया गया। स्वास्थ्य शिविर में अनुभवी एवं विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने अपनी सेवाएं दीं। शिविर के दौरान लगभग 200 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।