बेरमो: गागी मठ टोला में वज्रपात से दो भाई झुलसे, 40 लोग बाल-बाल बचे, बीएसएनएल टावर का तड़ित चालक खराब
Bermo, Bokaro | Jun 15, 2026 बेरमो अनुमंडल के बुंडू मुखिया निहारिका सुकृति को सोमवार को गागी मठ टोला पहुचे और वज्रपात की घटना की जानकारी लिए।उन्होंने तुरंत अंचल अधिकारी अशोक राम को अवगत कराया।समय लगभग एक बजे बताया गया कि घटना रविवार रात 9 बजे बुंडू पंचायत के गागी मठ टोला स्थित रंजीत रजवार के घर हुई। वज्रपात से रंजीत और उनके छोटे भाई रादू रजवार झुलस गए।