सुनेल: हेमड़ा से बोरखेड़ी मार्ग पर मरम्मत का कार्य शुरू, खबर प्रसारित होने के बाद विभाग हुआ सक्रिय
Sunel, Jhalawar | Jan 10, 2026 हेमड़ा से बोरखेड़ी की ओर जाने वाले मार्ग पर शनिवार सुबह करीब 11 बजे से मरम्मत का कार्य शुरू हो गया है।ग्रामीण राहुल नागर ने बताया कि इस मार्ग पर पिछले कई महीनो से गिट्टी बिखरी हुई पड़ी थी।जिससे आए दिन हादसे हो रहे हैं।इस समस्या को लेकर कुछ दिनों पूर्व पब्लिक एप पर खबर प्रसारित की गई।इसके बाद सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा मरम्मत कार्य शुरू करवा दिया है।