औबेदुल्लागंज थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम मेंदुआ मे मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति अवैध शराब बेचने के लिए खड़ा है, मुखबिर के बताएं स्थान पर पुलिस पहुंची आरोपी भागने की कोशिश करने लगा जिसे पुलिस ने पकड़ा, तलाशी लेने पर 22 क्वार्टर शराब के मिले, उक्त शराब जप्त कर आरोपी पर आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।