गोरौल: पिरापुर मथुरा गांव में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस
गोरौल थाना के पिरापुर मथुरा गांव मे संदिग्ध स्थिति एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही गोरौल थानाध्यक्ष रौशन कुमर एवं अपर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच जानकारी लिया और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया। गुरुवार को 2 बजे दिन में मृतक का शव घर पहुंते ही कोहराम मच गया।