दानापुर समेत में शनिवार को गर्मी का सितम चरम पर रहा। शनिवार को दोपहर के वक्त दानापुर का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा और लू के थपेड़ों ने आम जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने की सलाह भी दी गई थी।