दरभंगा से बेला मोड़ के पास स्थित जन सुराज पार्टी के जिला कार्यालय में पार्टी की उम्मीदवार आर के मिश्रा के द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन शुक्रवार की शाम 7:30 बजे किया गया। जहां उन्होंने कहा कि जनता का जो भी जनादेश मुझे मिला है वह मुझे स्वीकार है। मैं दरभंगा छोड़कर नहीं जाऊंगा और लोगों के बीच में रहकर सेवा करूंगा। उन्होंने प्रेस वार्ता में कई बाते कही।