अमरपाटन थाना क्षेत्र अंतर्गत जुड़मनिया के पास शनिवार की देर शाम को दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार 3 साल की मासूम बच्ची सहित पांच लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल घायलों की मदद करते हुए एम्बुलेंस को सूचना दी।