सकरा: केशोपुर में रावण-कुंभकरण पुतला दहन की तैयारियां ज़ोरों पर, शांतिपूर्ण मेले का आग्रह
मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र के केशोपुर में रावण और कुंभकरण का पुतला दहन को लेकर तैयारी जोरो पर है। मंगलवार शाम 6 बजे तक पुतला निर्माण की तैयारी अंतिम पड़ाव तक पहुंच गया है। दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष प्रभात कुमार ने बताया कि गांधी मैदान में बुधवार शाम में पुतला दहन का आयोजन किया गया है।