गिरिडीह: सरिया रेलवे ट्रैक पर युवक का शव मिला, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया, पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का कर रही इंतजार।
बिरनी थाना क्षेत्र के चिरुडीह गांव निवासी एक युवक का शव सरिया रेलवे स्टेशन के पीछे रेलवे ट्रैक पर मिला। शुक्रवार को 2 बजे शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया गया।मृतक की पहचान *शाहिद अंसारी पिता शब्बीर अंसारी, उम्र 35 वर्ष* के रूप में हुई है।