खूंटी: बकसपुर पंचायत के गांवों में जंगली हाथियों का उत्पात, किसानों की फसलें रौंदी
Khunti, Khunti | Jul 22, 2025 कर्रा प्रखंड के बकसपुर पंचायत के बड़का रेगरे, तेजरटोली, डांड़टोली, बकसपुर के बरटोली, साकेटोली, बगीचाटोली जैसे कई गांवों में चार जंगली हाथियों का झुंड कहर बरपा रहा है। सोमवार की रात से लेकर सुबह तक हाथियों ने डांड़टोली के विश्वास आईंद और लुकस आईंद, बगीचाटोली के विनोद सिंह समेत कई गरीब किसानों के खेतों में खड़ी फसल और बिचड़ों को पूरी तरह रौंद डाला।