सुल्तानपुर: सुल्तानपुर में नगर पालिका ठेकेदार के गुर्गों ने टोकन न देने पर ई-रिक्शा चालक और सवारी को पीटा
सुल्तानपुर में नगर पालिका के वाहन वसूली ठेकेदार पप्पू अंडा वाले और उसके गुर्गों का आतंक जारी है। शनिवार को रात 10 बजे उन्होंने एक ई-रिक्शा चालक और सवारी को टोकन न देने पर बुरी तरह पीट दिया।घटना में पीड़ित सवारी सौरभ श्रीवास्तव ने बताया कि वह ई-रिक्शा में बैठे थे। इसी दौरान ठेकेदार के लोग आए और चालक से टोकन मांगने लगे। चालक के पास टोकन नहीं था। आरोपियों ने च