मुरैना नगर: मुरैना मेला मैदान में ई-रिक्शा चालकों का हल्ला बोल, यातायात पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप,कलेक्टर-एसपी से लगाएंगे गुहार।
मुरैना के मेला मैदान में आज करीब दो दर्जन ई-रिक्शा चालक यातायात पुलिस की कार्रवाई के विरोध में एकत्रित हुए। चालकों ने आरोप लगाया कि वैध दस्तावेज होने के बावजूद उनके वाहनों पर रोज कार्रवाई की जा रही है,जबकि बिना रजिस्ट्रेशन और अधूरे कागजात वाले ई-रिक्शा खुलेआम चल रहे हैं। चालकों ने जल्द कलेक्टर और एसपी को ज्ञापन देकर समस्या के समाधान की मांग करने की बात कही।