पलामू जिले के रेहला थाना क्षेत्र के कधवन गांव में स्कूली बच्चों को बस में बैठा रहे एक खलासी को एक हाइवा ने रौंद दिया। इस घटना में स्कूली बच्चे बाल बाल बच गए। मृतक की पहचान रेहला निवासी 60 वर्षीय नूर मोहम्मद के रूप में हुई है घटना शनिवार सुबह हुई। एमएमसीएच में पूर्वाह्न 11 बजे डेड बॉडी का पोस्टमार्टम हुआ।