बेंगाबाद: दोराहिया के पास स्कॉर्पियो-बुलेट की भिड़ंत, दो घायल; टक्कर के बाद स्कॉर्पियो सड़क पर पलटी।
बेंगाबाद थाना क्षेत्र के गिरिडीह-मधुपुर मुख्य मार्ग पर सोमवार को 10 बजे दोराहिया के समीप एक स्कॉर्पियो और बुलेट बाइक के बीच भीषण सड़क हादसा हो गया। दुर्घटना में बुलेट सवार अरुण यादव और रेनू देवी घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों की भारी भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।