चतरा: दिल्ली में इलाज के दौरान खरीक निवासी भारतीय सेना के जवान दीप नारायण सिंह का निधन, सांसद ने दी श्रद्धांजलि
Chatra, Chatra | May 23, 2026 चतरा सदर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत खरीक निवासी भारतीय सेना के वीर जवान दीप नारायण सिंह का दिल्ली में इलाज के दौरान निधन हो गया।उनके पार्थिव शरीर पैतृक गांव पहुँचा।सूचना मिलते ही चतरा सांसद कालीचरण सिंह उनके पैतृक निवास पहुँचे और दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त की।