बदायूं: चितौरा गांव के पास श्रीकांत की आढ़त के पास झटका मशीन के तार से बाइक सवार युवक की गर्दन कटी, दर्दनाक मौत
Budaun, Budaun | May 29, 2026 बदायूं के अलापुर थाना क्षेत्र के चितौरा गांव के पास श्रीकांत की आढ़त के पास देर रात 28 वर्षीय कली चरन पुत्र भगवान दास बाइक से अपने घर चितौरा गांव जा रहे थे। कि रास्ते में एक खेत से दूसरे खेत में झटका मशीन का तार लगा हुआ था। तेज आंधी में वह नीचे हो गया था। तार की चपेट में आने से बाइक सवार कालीचरन पुत्र भगवान दास की दर्दनाक मौत हो गई।