फिरोज़ाबाद: अटल पार्क में चिकित्सकों को सीडीओ दीक्षा जैन ने मतदाता जागरूकता की दिलाई शपथ
मतदाता जागरूकता अभियान के तहत गुरुवार को अटल पार्क में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें सीडीओ दीक्षा जैन ने डॉक्टर्स तथा प्रबुद्धजनों को मतदान करने को प्रेरित करने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में सीएमओ डॉ. राम बदन राम, सीएमएस डॉ. नवीन जैन, आईएमए अध्यक्ष डॉ. पूनम अग्रवाल, बीएसए आशीष कुमार पांडेय आदि मौजूद रहे।