ऊंचाहार: सेमरी रनापुर गाँव स्थित बाईपास पर ई रिक्शा व लोडर की टक्कर के बाद पलटा लोडर, एक घायल
ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के सेमरी रनापुर गाँव स्थित लखनऊ प्रयागराज बाईपास पर रविवार की दोपहर, उस वक्त हड़कंप मच गया, जब लोडर व ई रिक्शा के बीच जोरदार टक्कर हो गई, इसके बाद लोडर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया, घटना की जानकारी पर लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई, वहीं घटना में ई रिक्शा सवार महिला राजवती घायल हो गई, जिसे पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया है।