चकिया: चकिया में आर्म रेसलिंग ट्रायल संपन्न, उत्तर प्रदेश चैम्पियनशिप के लिए 10 खिलाड़ियों का हुआ चयन
चकिया में रविवार शाम 05 बजे को चंदौली आर्म रेसलिंग ट्रायल सफलतापूर्वक आयोजित हुआ। जिसमे 13 व 14 जून 2026 को बरेली में होने वाली उत्तर प्रदेश चैम्पियनशिप के लिए जिले के 10 खिलाड़ियों का चयन किया गया। कार्यक्रम कोच नीरज गुप्ता, अध्यक्ष पी.पी. यादव व सचिव शरद प्रताप राव के सानिध्य में संपन्न हुआ। वही चयनित होने पर खिलाड़ियों मे उत्साह का माहौल है।