चनपटिया: दस अवैध नर्सिंग होम व क्लिनिक संचालकों पर होगी कार्रवाई,चनपटिया के सीएचसी प्रभारी ने दी जानकारी
चनपटिया प्रखंड में संचालित होने वाले दस अवैध नर्सिंग होम व क्लिनिक संचालकों के ऊपर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ प्रदीप कुमार ने बताया कि प्रखंड में कुल 19 नर्सिंग होम व क्लिनिक संचालित हो रहे हैं। 29 मई को 48 घंटे का समय देते हुए इन सभी को समुचित कागजात जमा करने को कहा गया था।