भेरूंदा तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम लाडकुई में लोन आईडी बनाने के नाम पर धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। बता दे की फरियादी ऋषभ साहू के द्वारा बताया गया है कि ग्राम बावड़ी खेड़ा निवासी ओमप्रकाश बरेला ने दिनांक 4 नवंबर 2025 को उसकी मोबाइल दुकान पर आकर उसको लोन आईडी बनाने की बात कही और उसके खाते से ₹30000 का ट्रांजैक्शन कर लिया।