छतरपुर थाना क्षेत्र के मुरुमदाग गांव के खरवार टोला के गहरे कुएं से मंगलवार को एक युवक शव बरामद किया गया। ग्रामीणों ने कुएं में शव देखकर इसकी जानकारी पुलिस को दी थी। पुलिस ने शव को बरामद किया एवं पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी में है। शव की पहचान मुरुमदाग गांव के 22 वर्षीय विरेन्द्र सिंह के रूप में की गयी है।