बदायूं: उझानी के धर्मपुर गांव के पास घर जा रहे बाइक सवार दो दोस्तों को पिकअप ने मारी टक्कर, हालत गंभीर
Budaun, Budaun | May 16, 2026 बदायूं के थाना उझानी क्षेत्र के कछला के वार्ड नम्बर एक के रहने वाले 48 वर्षीय सुनील पुत्र अजयपाल सिंह व कछला के वार्ड नम्बर 7 के रहने वाले 50 वर्षीय राजाराम पुत्र भीमसेन आपस में दोस्त हैं। शुक्रवार को दोनों दोस्त बदायूं से बाइक द्वारा अपने घर जा रहे थे। तभी धर्मपुर गांव के पास तेज रफ्तार पिकअप बाइक सवारों को टक्कर मारकर फरार हो गई। जिससे दोनों घायल हो गए ।