तिर्वा: तिर्वा इलाके में प्रभारी मंत्री राकेश सचान ने लाखबहोसी पक्षी विहार में पौधरोपण किया, दिया स्वच्छ पर्यावरण का संदेश
Tirwa, Kannauj | Jun 5, 2026 कन्नौज। पहली बार जिले के प्रभारी मंत्री बनने के बाद कन्नौज पहुंचे प्रदेश के मंत्री राकेश सचान ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर तिर्वा तहसील स्थित लाखबहोसी पक्षी विहार में आयोजित कार्यक्रम में पौधरोपण किया। इस दौरान उन्होंने पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने का संदेश दिया।