मुरादाबाद: कोतवाली पुलिस ने टैक्सी ड्राइवर की हत्या करने के मामले में 3 युवकों को गिरफ्तार कर भेजा जेल, SSP ने किया खुलासा
कोतवाली पुलिस ने टैक्सी ड्राइवर की हत्या करने के मामले में 3 युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एसएसपी ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि कोतवाली इलाके से कुछ दिन पहले 3 युवक टैक्सी स्टैंड से एक टैक्सी बुक करके ले गए थे। जिसके बाद रास्ते में तीनों युवकों ने टैक्सी ड्राइवर की हत्या करने के बाद शव बिलारी थाना क्षेत्र में फेंक दिया और गाड़ी लूटकर फरार हो गए थे। पुलिस ने अवैध तमंचा व कारतूस के साथ तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।