मुरादाबाद: मूंढापांडे थाना क्षेत्र में अचानक पिकअप अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर से टकराई, पिकअप में सवार ड्राइवर सहित 9 लोग हुए घायल
मूंढापांडे थाना इलाके में धोबी वाली मिल्क के पास अचानक पिकअप चलते चलते अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रैक्टर से टकरा गई जिससे पिकअप में सवार ड्राइवर सहित 9 लोग घायल हो गए। पुलिस के द्वारा सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार यह सब लोग थाना कटघर इलाके के डबल फाटक से अपनी भतीजी का लगन रिश्ता चढ़ाकर वापस अपने घर लौट रहे थे।