मालपुरा: मालपुरा शहर के बस स्टैंड के बाहर शराब ठेके की गली में लावारिस मिला अधेड़ का शव
Malpura, Tonk | May 24, 2026 मालपुरा शहर के बस स्टैंड के बाहर शराब ठेके की गली में आज रविवार की सुबह तकरीबन 7बजे एक अधेड़ का लावारिस शव मिला मौके पर भीड़ जमा हो गई सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को सुरक्षा में लिया जिसकी पहचान शहर के वार्ड नंबर 8 खटीक मोहल्ला निवासी मुकेश खटीक के रूप में की गई संभवत परिजनों ने रात्रि में शराब का अधिक सेवन करने तथा पानी नहीं मिलने से मुकेश की मौत होना माना