धामपुर: 25 वर्ष पूर्व पंजाब से लापता हुए व्यक्ति के नहटौर में मिलने के बाद घर वापसी पर सामाजिक एवं भावनात्मक संकट खड़ा हुआ
नहटौर के मोहल्ला नया बाजार में 25 वर्ष और पंजाब से लापता हुआ हंसा सिंह के मिलने के बाद उसके घर वापसी पर सामाजिक रिश्ते एवं परंपराओ और कानून को एक साथ सवालो के घेरे मे खड़ा कर दिया।इन 25 वर्षो मे उसकी पत्नी ने हंसा सिंह को मृत समझकर अपने देवर सूचा सिंह से शादी कर ली थी।हंसा सिंह के घर वापसी पर सामाजिक एवं भावनात्मक संकट खड़ा हो गया है।