बालाघाट: कोड़िया टोला के मजदूर पर भालू का हमला, पेड़ से खींचकर किया गंभीर घायल
जंगल में खरका याने लाकड़ी लाने गए एक मजदूर पर मादा भालू ने हमला कर दिया। हमले में 50 वर्षीय बलवान सिंह पिता मानसिंह पन्द्रे, निवासी कोड़िया टोला, गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें ग्रामीणों की मदद से 108 एंबुलेंस द्वारा जिला अस्पताल बालाघाट पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार, बलवान सिंह 31 जुलाई की दोपहर करीब 4 बजे जंगल में नाले के किनार