नौतन प्रखंड मुख्यालय में सोमवार को दोपहर करीब एक बजे विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति में जनता दरबार आयोजित किया गया। बीडीओ शैलेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि जनता दरबार में जाती, आय, निवास और सामाजिक पेंशन सहित अन्य सरकारी कार्यों के लिए दर्जनों लोग आवेदन लेकर पहुंचे। अधिकारियों ने आवेदन पर त्वरित कार्रवाई करते हुए कार्यों का निष्पादन किया।