खुखरा थाना क्षेत्र के चिरूडीह और मंझलीडीह में पिछले साल रामनवमी जुलूस के दौरान उत्पन्न विवाद को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी,संतोष गुप्ता और एसडीपीओ सुमित प्रसाद की अध्यक्षता में प्राथमिक विद्यालय मंझलीडीह में शांति बैठक हुई।जानकारी अपराह्न करीब 5.30 बजे हुई।बीडीओ पीरटांड़,CO पीरटांड़ और पुलिस निरीक्षक डुमरी भी उपस्थित रहे।