मंगलवार को दोपहर 1:00 बजे के करीब अस्पताल से इलाज कराकर दोपहर अपने घर लौट रही एक बुजुर्ग महिला को दो युवक ने बातों में उलझाया और मौका देखते ही उनके कान से कुंडल छीनकर भागने लगे। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने कुंडल लेकर भाग रहे एक युवक को पकड़ लिया, जबकि फरार हो गया। लोगों ने पकड़े युवक की जमकर धुनाई कर उसे पुलिस को सौंप दिया।