पत्थलगांव: रघुनाथपुर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में पत्थलगांव के युवा व्यवसायी की मौत, क्षेत्र में फैली शोक
नेशनल हाईवे-43 पर रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सिलसिला, कलकत्ता ढाबा के पास शनिवार को भीषण दुर्घटना हुई… जहां दो तेज रफ्तार कारें एक ट्रक से जा टकराईं… टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों कारों के परखच्चे उड़ गए… इस हादसे में पत्थलगांव के युवा व्यवसायी रवि अग्रवाल की मौके पर ही मौत हो गई… जबकि 6 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिनकी हालत नाजुक बताई जा रही है…