बाराचट्टी: अमित कुमार बने आंबेडकर संघर्ष मोर्चा के बाराचट्टी प्रखंड अध्यक्ष
बाराचट्टी प्रखंड अंतर्गत बारा पंचायत के उप मुखिया अमित कुमार को आंबेडकर संघर्ष मोर्चा का प्रखंड अध्यक्ष बनाया गया है। यह जिम्मेदारी उन्हें मखदुमपुर के पूर्व विधायक एवं राजद के वरिष्ठ नेता सतीश कुमार द्वारा दी गई। इस संबंध में रविवार को शाम चार बजे बताया गया कि गया जिला आंबेडकर संघर्ष मोर्चा के तत्वावधान में प्रखंड स्तरीय संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई।