जलालपुर: जलालपुर प्रखंड कार्यालय में सहयोग शिविर का हुआ आयोजन , सैकड़ो लोगों ने को मिला लाभ
Jalalpur, Saran | Jun 17, 2026 जलालपुर प्रखंड कार्यालय परिसर में बुधवार को आयोजित सहयोग शिविर में सैकड़ो लोगों ने विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ उठाया। शिविर में अलग-अलग विभाग के दर्जनों काउंटर लगाए गए थे। जहां लोगों से आवेदन प्राप्त किए गए। संबंधित विभागों द्वारा आवेदन का निष्पादन किया गया। जिन मामलों का तत्काल निपटारा संभव नहीं हो सका उन्हें प्रक्रियाधीन रखा गया।