शाहबाद: देवरी एनएच-27 पर दर्दनाक हादसे में ट्रक की टक्कर से महिला की मौत
Shahbad, Baran | May 16, 2026 राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर शनिवार सुबह करीब दस बजे हुए सड़क हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार भोयल निवासी अमर सिंह मेहता अपनी पत्नी जानकी मेहता के साथ पहाड़ी गांव से रिश्तेदारी में शोक कार्यक्रम में शामिल होकर मोटरसाइकिल से लौट रहे थे।