पथरिया थाना क्षेत्र के नंदरई गांव में सजिया हार के पास स्थित संबेल टैंक निर्माण स्थल पर एक व्यक्ति का जला हुआ शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान जेरठ निवासी मनोहर उर्फ गुड्डू कडेरे (50) के रूप में हुई है। प्राथमिक तौर पर करंट लगने से मौत की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए जांच शुरू की।