हसनगंज: अजगैन कोतवाली क्षेत्र में कानपुर-लखनऊ हाईवे पर मिश्रीगंज के पास अज्ञात डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल
अजगैन कोतवाली क्षेत्र में कानपुर-लखनऊ हाईवे पर मिश्रीगंज के पास अज्ञात डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक हुआ घायल,इस हादसे में घायल युवक की पहचान कानपुर के रावतपुर निवासी अमित कुमार (30) पुत्र राम प्रकाश के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायल अमित को नवाबगंज सीएचसी पहुंचाया।