डेहरी: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अवैध शराब के विरुद्ध डालमियानगर के गंगौली में छापेमारी के दौरान 2भट्टी को पुलिस ने किया ध्वस्त।
Dehri, Rohtas | May 2, 2024 डालमियानगर के गंगोली इलाके में पुलिस ने छापेमारी अभियान चला कर अवैध शराब की बड़ी खेप को जहां बरामद किया है वही 2 शराब की भट्टी को भी ध्वस्त किया है। एसपी ने बताया कि डालमियानगर के गंगौली इलाके के दक्षिण बधार में शराब के विरुद्ध छापेमारी के दौरान दो शराब की भट्टी को भी ध्वस्त किया गया। एसपी ने बताया की इस दौरान 3000लीटर महुआ पास शराब को भी विनष्ट किया गया।