डेहरी: लोकसभा चुनाव को लेकर स्पेशल ड्राइव के दौरान डेहरी सहित विभिन्न इलाके से फरार चल रहे 12 आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार ।
Dehri, Rohtas | May 1, 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर रोहतास पुलिस रेंडम अभियान चला रही है इसी कड़ी में डेहरी सहित विभिन्न इलाके से फरार चल रहे 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है ।इस दौरान 10 लीटर देसी शराब के साथ विदेशी शराब 4 .74 लीटर बरामद की गई है। वही 1180 वाहनों कीजांच में 6 लाख 5000 का जुर्माना किया गया है इस दौरान एक देसी कट्टा एक खोखा व ट्रैक्टर भी बरामद की गई है।