कटनी नगर: मझगवां सेंट्रल बैंक के सामने हाइवा की टक्कर से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत
बड़वारा थाना क्षेत्र अंतर्गत मझगवां में शनिवार शाम हुए एक सड़क हादसे में एक तेज रफ्तार हाईवा वाहन ने बाइक सवार वेयरहाउस कर्मचारी निवासी गांधीगंज शुभम बर्मन 23 वर्ष को टक्कर मार दी थी उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां इलाज के दौरान शुभम की मौत हो गई आज रविवार दोपहर 12:00 बजे मृतक का पीएम जिला अस्पताल के पीएम हाउस में किया गया।