भालूमाडा थाना अंतर्गत एक 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने मंगलवार की शाम लगभग 7 बजे थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। परिजनों के अनुसार किशोरी दोपहर के समय घर से बिना बताए कहीं चली गई थी। काफी खोजबीन करने के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिला।सूचना मिलने पर पुलिस ने नाबालिग के लापता होने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।