गढ़पुरा: कुमरटोल में चेरिया बरियारपुर विधायक राजवंशी महतो की अध्यक्षता में महागठबंधन की हुई बैठक
गढ़पुरा प्रखंड क्षेत्र के कुमरटोल में शनिवार को चेरियाबरियारपुर के विधायक राजवंशी महतो की अध्यक्षता में महागठबंधन की बैठक हुई। बैठक के दौरान जगदेव प्रसाद कुशवाहा की पुण्यतिथि के अवसर पर 5 सितंबर को पटना चलने का निर्णय लिया गया इस दौरान राजद एमएलसी डॉक्टर उर्मिला ठाकुर ने कहा कि जगदेव बाबू को भारत रत्न का सम्मान मिलना चाहिए।