गढ़पुरा: गढ़पुरा प्रखंड सभागार में शिविर लगाकर 20 भूमिहीन परिवारों के बीच दिया गया बासगीत का पर्चा
गढ़पुरा प्रखंड सभागार में मंगलवार को अंचलाधिकारी राजन कुमार, बीडीओ हरिमोहन कुमार एवं गढ़पुरा प्रखंड प्रमुख अमोल देवी के द्वारा 20 भूमिहीन परिवारों के बीच बासगीत का पर्चा दिया गया। पर्चा पाने के बाद मौजूद लाभ को में खुशी देखी जा रही थी सभी बिहार सरकार की प्रति आभार भी व्यक्त कर रहे थे।